गुप्ता धाम मेले को लेकर डीएम ने की बैठक
विशेष सुरक्षा व्यवस्था एवं सतर्कता के दिये निर्देश
राकेश कुमार
सासाराम, रोहतास (बिहार)। जिलाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता एवं आरक्षी अधीक्षक रोहतास विनित कुमार, उप विकास आयुक्त शेखर आनंद, वन प्रमंडल, रोहतास, स्थानीय प्रशासन एवं पूजा समिति की उपस्थिति में श्रावणी मेला को लेकर गुप्ता धाम में उमड रहे भीड़ को देखते हुए खतरनाक घाटों को चिन्हित कर उसमें चार पहिया वाहनों को जाने से रोक लगाने की बात कही गई।
जिसमें बादलगढ़ स्थित दुर्गावती चेक नाका से गुप्ता धाम जाने वाले मार्गों में अत्यधिक वर्षा होने के कारण भू-स्खलन की संभावना होने, कुछ जगहों पर मार्ग आवागमन के दृष्टिकोण से सही नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये उक्त मार्ग में 4 पहिया वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। उक्त मार्ग से केवल दो पहिया वाहन के परिचालन की अनुमति होगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी चेनारी एवं थानाध्यक्ष चेनारी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी रास्तों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













