डीएम ने दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को दिया 30 लाख का चेक

रूपा गोयल
बांदा। जिला मजिस्ट्रेट जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड राम प्रताप पुत्र स्व. महावीर की 18 फरवरी 2024 को ड्यूटी से जाते समय सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गयी थी। उनके परिजनों श्रीमती कुसमा, निवासी ग्राम व पोस्ट लामा को कलेक्ट्रेट में 30 लाख रूपये की धनराशि का चेक एचडीएफसी बैंक के सहयोग से भेंट किया। साथ ही 5 लाख रूपये की धनराशि उप्र होमगार्ड विभाग द्वारा अनुग्रह राशि के रूप में उनकी पत्नी के बैंक खाते में भेजी गयी। जिला मजिस्ट्रेट ने मृतक होमगार्ड की धर्मपत्नी श्रीमती कुसमा से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम लेते हुए आवश्यक सहयोग भी दिये जाने को आश्वस्त किया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबन्धक जितेन्द्र सिंह, दिलीप यादव, एचडीएफसी से यूनिट हेड संतोष प्रजापति सहित मण्डलीय कमाण्डेन्ट होमगार्ड बाँदा राजेन्द्र सिंह, जिला कमाण्डेन्ट होमागार्ड दिलीप कुमार सहित होमगार्ड विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














