ग्लोबल स्कूल में आयोजित हुई इण्टर हाउस रंगोली कम्पटीशन
रंगोली प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने मारी बाजी
तेजस टूडे ब्यूरो
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल (आरआरएसजीएस) में मंगलवार को इंटर हाउस रंगोली कम्पटीशन का आयोजन हुआ।
दीपावली के उपलक्ष्य में मंगलवार को विद्यालय में इण्टर हाउस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पत्तियों, फूलों, दीपकों और रंगों की सहायता से सुंदर-सुंदर रंगोलियों का निर्माण किया। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर को रंगोलियों से खूब सुसज्जित कर दिया। इस प्रतियोगिता में ब्लू हाउस के विद्यार्थियों ने सबसे सुंदर रंगोली बनाकर बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को मंगलवार को पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित नारायण शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों की कार्यकुशलता में वृध्दि होती है। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












