सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
963111
जिसमें डीएम-एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान प्राप्त कुल 89 प्रार्थना पत्र में से छह का निस्तारण मौके पर किया गया। समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखा। साथ ही फरियादियों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है, उससे समस्याग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए ताकि वह समस्याग्रस्त व्यक्ति अपने समस्या के निस्तारण से संतुष्ट हो सके। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस में जो भी समस्याएं प्राप्त हुई है, उनका संबंधित अधिकारी शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए। उन्होंने उपजिलाधिकारी तथा थाना प्रभारियों से कहा कि भूमि संबंधी मामलों में राजस्व, चकबंदी तथा पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं से संबंधित प्रकरणों पर तत्काल निस्तारण कराए। इस दौरान समाधान दिवस में कुल प्राप्त किए गए 89 प्रार्थना पत्रों में से छह का निस्तारण मौके पर किया गया। इसी प्रकार कर्वी में आयोजित समाधान दिवस में प्राप्त किए गए 50 प्रार्थना पत्रों में से 5 का निस्तारण मौके पर किया गया। इसके अलावा राजापुर में आयाजित समाधान दिवस में कुल प्राप्त 44 प्रार्थना पत्रों से 5 का निस्तारण मौके पर किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मऊ सौरभ यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊ आमीन अहमद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी, डीसीएनआरएलएम ओपी मिश्रा, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, परियोजना निदेशक सच्चिदानंद प्रसाद, खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह, तहसीलदार राम सुधार, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहर लाल धर्मन, उप कृषि निदेशक राजकुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीडी विश्वकर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी आनन्द कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी इन्द्र नारायण सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मऊ बालकृष्ण गौतम सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।





