श्रीमद् भागवत कथा के लिये निकाली गयी कलश शोभायात्रा

श्रीमद् भागवत कथा के लिये निकाली गयी कलश शोभायात्रा

छतों से जमकर बरसाये गये पुष्प
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के नई आबादी मोहल्ले में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के मद्देनजर प्रथम दिवस पर कलश यात्रा निकाली गई। उक्त आयोजन श्री आदि दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक अखिलेश चंद्र मिश्रा सप्ताह भर कथा प्रस्तुत करेंगे। शोभायात्रा के आगे आगे धर्म ध्वजा, ढ़ोल नगाड़े, डीजे, बैंड़ पार्टी एवं डमरु की धून पर भागवत भक्तों ने जय श्रीकृष्णा की भक्ति में नाचते गाते चलते रहे। कलशयात्रा नई आबादी मोहल्ला स्थित महादेव मंदिर से निकल रोडवेज, तहसील मुख्यालय, खुटहन रोड, महादेव मंदिर से योगीनाथ तिराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा समाप्त हुआ। इस अवसर पर सुनील अग्रहरि, सियाराम अग्रहरि, राकेश अग्रहरि, वीरेंद्र अग्रहरि वीरु, अंकुर श्रीवास्तव, मुकेश जायसवाल, राजेश कुमार, सत्य नारायण, काली प्रसाद जायसवाल, साहिल अग्रहरि, किशन कुमार, रवि जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA