963101
इसके पूर्व दोनों अधिकारियों ने भूमि पूजन किया। इस मौके पर सीडीओ नागपाल ने बताया कि खुदाई के उपरांत निकलने वाली सिल्ट का किसान अपने कृषि भूमि में प्रयोग कर सकते हैं जिससे उनके खेत की उपज में वृद्धि होगी। तालाब के आसपास पौधरोपण भी किया जाना है। यह कार्य एटीई चंद्रा फाउंडेशन एवं पीसीआई द्वारा सीएसआर फंड से कराया जा रहा है। अधिकारीद्वय इसके बाद गजोखर स्थित नवोदय विद्यालय पहुंचे जहां साफ सफाई, खान पान, बच्चों व अध्यापकों से बातचीत की। इस अवसर पर बीडीओ पिंडरा छोटे लाल तिवारी, नवोदय प्रिंसिपल सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।





