HomeTrendingमण्डल स्तरीय युवा उत्सव/प्रतियोगिता सम्पन्न

मण्डल स्तरीय युवा उत्सव/प्रतियोगिता सम्पन्न

  • मण्डल स्तरीय युवा उत्सव/प्रतियोगिता सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में रविवार को प्रतिभा निकेतन इण्टर कालेज अटलस पोखरा के प्रांगण में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027 — कल्चरल ट्रैक (राष्ट्रीय युवा उत्सव) के अंतर्गत मण्डल स्तरीय युवा उत्सव/प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि रामबाबू त्रिपाठी (संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ मण्डल) एवं विशिष्ट अतिथि महेंद्र प्रकाश (प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय अहिरौला) ने ज्ञान की देवी माँ विद्यावादिनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सुल्तान सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, निर्णायक मण्डल के सदस्यों तथा मण्डल के जनपदों से पधारे सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए युवा उत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि रामबाबू त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में युवा कलाकारों की ऊर्जा एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि भारत सरकार की थीम “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में युवाओं की कला और संस्कृति सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मण्डल का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया। पाँचों सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विधाओं में मण्डल के प्रतिभावान कलाकारों के बीच रोचक एवं प्रेरणादायी मुकाबले देखने को मिले जिनका जनपदवार परिणाम निम्नवत रहा: लोक नृत्य (समूह): जनपद आजमगढ़ प्रथम,लोक गीत (समूह): जनपद बलिया प्रथम , नुक्कड़ नाटक (समूह): जनपद आजमगढ़ प्रथम, कविता लेखन (एकल): जनपद बलिया प्रथम एवं पेन्टिंग (एकल): जनपद आजमगढ़ प्रथम स्थान पर रहा।
निर्णायक मण्डल की भूमिका प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं पारदर्शी मूल्यांकन हेतु गठित विशेषज्ञ निर्णायक मण्डल में डॉ० निशा यादव, सपना बनर्जी, मनीषा मिश्रा, डॉ० भावना, रमेश चन्द यादव, प्रीति श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, सुनील विश्वकर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। सम्मान समारोह एवं सहयोगियों के प्रति आभार समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि रामबाबू त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि महेंद्र प्रकाश तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह द्वारा सभी विधाओं के विजेता प्रतिभागियों एवं दलों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मण्डल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता अब आगामी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में आजमगढ़ मण्डल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम के संचालन में विद्यालय के प्रबन्धक रमाकान्त वर्मा, प्रधानाचार्य ध्रुवचंद, कार्यक्रम प्रभारी अनीश मौर्य सहित क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारीगण उमेश कुमार, अखिलेश्वर मौर्य, विवेक रंजन यादव, रोहित यादव, शशिशेखर राय, भारत शुभम साहू, आस्था सिंह, धनेश यादव, शरद यादव, मनबोध यादव सहित विभाग के समस्त कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

 

 

Must Read