96380
कहा— गांवों में सफाईकर्मियों के माध्यम से महत्वपूर्ण स्थलों की साफ-सफाई करायें
Next article
डीपीआरओ को निर्देशित किया गया कि जिन गांवों में सफाईकर्मी नियुक्त हैं, उस गांव में सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सेल्फ सेन्टर, गांव के मुख्य मार्ग व नालियॉ, मन्दिर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करायी जाय। सफाईकर्मियों के लिये जो उपकरण की आवश्यकता है, उसके लिये ग्राम प्रधान को जिम्मेदारी सौपी जाय जिससे सफाईकर्मियों को उपकरण प्राप्त हो सके तथा जनपद को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाया जा सके। मॉडल ग्रामों की समीक्षा में बातया गया कि 85 प्रतिशत मॉडल ग्राम हो गये हैं जिस पर जिलाधिकारी ने मॉडल ग्रामों के सत्यापन कराये जाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार ग्रीन लीफ रेटिंग हेतु समिति के गठन, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के अन्तर्गत व्यय की गई धनराशि के अनुमोदन आदि पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।





