राज्यपाल ने मथुरा रिफाइनरी के सामाजिक कार्यों को सराहा
आरके धनगर
मथुरा। रिफाइनरी अपने उद्भवकाल से ही सामाजिक कल्याण के कार्यों से जुड़ी है और इनके लिए विभिन्न स्तरों पर प्रशंसा प्राप्त करते आई है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भी रिफाइनरी के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की है, साथ ही रिफाइनरी को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया है। संस्कृति विश्वविद्यालय में आंगनबाड़ियों में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य विकास के लिए संसाधन किट वितरण के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसके दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संसाधन किट वितरित किए। कार्यक्रम मे दौरान सभा को संबोधित करते हुए श्रीमति पटेल ने इन आंगनबाड़ियों में आने वाले बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य विकास के लिए 186 संसाधन किट प्रदान करने के लिए इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी के योगदान की सराहना की और कहा कि मथुरा रिफाइनरी, मथुरा क्षेत्र की सभी सामुदायिक विकास पहलों की निरंतर समर्थक रही है। इस अवसर पर श्रीमती पटेल ने मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक और रिफाइनरी प्रमुख अजय कुमार तिवारी को इस सामाजिक कल्याण कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इससे पूर्व श्री तिवारी ने सभा को संबोधित किया और आंगनबाड़ियों को संसाधन किट प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन संसाधन किटों से यहाँ आने वाले बच्चों के समग्र विकास में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह मथुरा रिफाइनरी का सौभाग्य है कि वह इस अच्छे कार्य से जुड़ी है और उसने दो अवसरों पर 386 संसाधन किट दिए हैं। कार्यक्रम के दौरान श्री पुलकित खरे, जिलाधिकारी मथुरा, श्री शैलेश पांडे, एसएसपी मथुरा, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ ही मथुरा रिफाइनरी से के गोपीनाथ, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











