Homeप्रतापगढ़जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की सुनीं समस्याएं

जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की सुनीं समस्याएं

जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की सुनीं समस्याएं

शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से करायें निस्तारण: डीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता राकेश कुमार निर्मल निवासी टिकरिया बुजुर्ग ने शिकायत किया कि प्रार्थी की भूमिधरी भूमि पर गांव के सन्तलाल सरोज, फूलचन्द्र, मैकूलाल, कल्लू लाल अवैध कब्जा कर लेना चाहते है एवं प्रार्थी के स्वतंत्र कब्जे में अवैध हस्तक्षेप कर रहे है, इस प्रकरण पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कुण्डा एवं एसएचओ कुण्डा को निर्देशित किया है कि राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर शिकायत का निस्तारण करायें। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त राजस्व शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर, शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें जिससे शिकायतकर्ता को इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें, कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहें इसका विशेष ध्यान दें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनता की शिकायतों को शासन की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय करायें, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कदापि न बरती जाये।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read