Homeसन्त कबीर नगरयुवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गम्भीर

युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गम्भीर

युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गम्भीर

गोलीकाण्ड बदमाशों की तलाश जारी: एसपी
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर कस्वा स्थित पीएनबी बैंक के समीप मंगलवार देर शाम पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दूसरे बाइक चालक थानान्तर्गत जसोवर गाव निवासी एक 30 वर्षीय युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दिया। इस दौरान बदमाशो के दो फायर चूक गये और बाइक चालक बाइक समेत गिर पड़ा और जान बचाने के लिए भागने लगा तो बदमाशों ने युवक को दौडाकर गोली मार दी। गोली लगने से बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग रहे थे लेकिन बाइक का संतुलन विगड जाने पर सड़क पर गिर गए। इस दौरान कुछ लोगो ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तब तक बदमाश संभलते हुए अवैध असलहा भीड़ की तरफ लहराते हुए फायरिंग करने की धमकी देते हुए अपनी पल्सर बाइक पर सवार होकर विश्वनाथ पुर की तरफ फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने घटना स्थल से तीने कारतूस का खोखा बरामद किया है। चर्चा के अनुसार फायरिंग का कारण अभी हाल ही में घायल युवक द्वारा एक नजदीकी रिस्तेदार की लडकी से किए गये प्रेम विवाह को बताया जा रहा है। फिलहाल घायल युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जसोवर गांव निवासी राम जैन शर्मा पुत्र स्व. मंगरु शर्मा मंगलवार शाम को बाइक से नाथनगर बाजार घरेलू सामानों की खरीदारी करने पहुंचा था। करीब शाम सात बजे वापस बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जैसे ही यह पीएनबी की शाखा नाथनगर के समीप पहुंचा था कि घटना का शिकार हो गया। गम्भीर रूप से घायल राम जैन शर्मा को तत्काल सीएचसी नाथनगर पहुंचाया गया जहा डाक्टरों ने गंभीर हालत देख उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गोली कमर और शरीर के कुछ हिस्सा में लगी है जिससे घायल राम जैन शर्मा की हालत बेहद नाजुक बनी है। वैसे जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रत्यदर्शियों के अनुसार बदमाशो ने तीन से चार राउंड फायरिंग किया है। थानाध्यक्ष महुली हरेश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा और जल्द ही गोलीबारी में शामिल बदमाशो को गिरफ्त में लेकर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। सूचना पर पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंच गये और घायल रामजैन शर्मा की हालत के बारे मे डाक्टरो से जानकारी प्राप्त की उसके बाद एसपी ने घायल रामजैन शर्मा से भी बात-चीत कर घटनाक्रम जाना। उसके बाद एसपी ने बताया कि घायल के अनुसार उसके साले और ससुर के उपर ही गोली मारने का आरोप है एसपी ने बताया की आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना पर विधायक गणेश चंद चौहान भी तत्काल जिला अस्पताल पहुंच गये और घायल को देखने के बाद डाक्टरो से उसकी हालत के बारे मे जानकारी प्राप्त की।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read