Homeबदायूंजिला स्तरीय चयन व ट्रायल्स का आयोजन आज से

जिला स्तरीय चयन व ट्रायल्स का आयोजन आज से

जिला स्तरीय चयन व ट्रायल्स का आयोजन आज से

अंकित सक्सेना
बदायूँ। क्रीड़ाधिकारी ने कहा है कि क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी क्षेत्रीय खेल कार्यालय बरेली के पत्र के अनुपालन में जिला खेल कार्यालय बदायूँ में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। फुटवाल-जूनियर बालक वर्ग जिला स्तर पर 4 जनवरी को, मण्डल स्तर पर 5 जनवरी को तथा राज्य स्तर पर 11 से 18 जनवरी तक अयोध्या में आयोजित होगा।

इसी प्रकार कुश्ती-सब जूनियर बालिका वर्ग जिला स्तर पर 10 जनवरी को, मण्डल स्तर पर 11 जनवरी को तथा राज्य स्तर पर 13 से 15 जनवरी तक देवरिया में आयोजित होगा। क्रीड़ाधिकारी ने यह भी अवगत कराया है कि फुटवाल खेल में खिलाड़ी की आयु 1 जनवरी 2005 से 1 दिसम्बर 2006 के बीच होना चाहिए। कुश्ती खेल में खिलाड़ी की आयु 1 जनवरी 2006 से 31 दिसम्बर 2006 के मध्य होना चाहिए तथा बजन 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69, 76 किलोग्राम या उससे कम होना चाहिए।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read