विकास खण्ड राही में जनपदस्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी आयोजित

विकास खण्ड राही में जनपदस्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी आयोजित

शासन व प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रहा कार्य: डीएम
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने विकास खण्ड राही के प्रांगण में आयोजित जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। उन्होंने गोष्ठी में आए हुए सभी किसानों का अभिनंदन करते हुए कहा कि जब भी विकास की बात होती है तो उसके केन्द्र बिन्दु में कृषि क्षेत्र की प्रमुख भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार जब राज्य की अर्थव्यवस्था का बात होती है तो उसके मूल आधार में भी आशय कृषि से ही होता है।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुसार किसान का हित सर्वोच्च है, सरकार और प्रशासन इसके लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार खाद बीज आदि का वितरण सुनिश्चित किया गया है। कृषि क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। सिंचाई के लिए समय पर समुचित पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। टेल तक पानी पहुंचाने के लिए जनपद स्तर के साथ साथ उच्च स्तर पर भी अनुश्रवण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद की कृषि व सिंचाई से सम्बन्धित शासन स्तर पर लंबित परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों के हित के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनपद में कृषि से सम्बन्धित कार्यो में हम अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जनपद के अधिकांश किसानों ने भी प्रशंसनीय कार्य किया है, विभिन्न प्रजातियों की फसलों का उत्पादन किया है। कृषि क्षेत्र में कृषकों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो, इस मंशा से शासन प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी तथा कृषि उपज के उचित विपणन से किसानो के जीवन स्तर में और अधिक सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि हमें अपनी प्राकृतिक सम्पदा को बचाने के लिए भी कृषि और विशेषकर जैविक खेती को और अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध हैं।

जिलाधिकारी ने किसानों से आग्रह किया कि वे पराली किसी भी हाल में न जलाएं, सेटेलाइट से ऐसी घटनाएं पकड़ ली जाती हैं, पराली जलाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रगतिशील किसानों की तरह सभी किसान कार्य करें। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड स्तर पर गोष्ठी कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि सम्बन्धित दी जा रही आधुनिक कृषि तकनीकी को जाने तथा उसके अनुसार खेती करें। किसानों को कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से भी कृषि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। इसके पहले जिलाधिकारी ने गोष्ठी में लगाए गये स्टालों का अवलोकन किया तथा एक एफपीओ को ट्रैक्टर की चाबी भी सौपी। इस मौके पर उपकृषि निदेशक एच0एन0 सिंह, जिला कृषि अधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान/महिला किसान उपस्थित रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent