Homeकौशाम्बीउद्योग लगाने की जमीन खरीदने पर मिलेगी स्टाम्प में छूट

उद्योग लगाने की जमीन खरीदने पर मिलेगी स्टाम्प में छूट

उद्योग लगाने की जमीन खरीदने पर मिलेगी स्टाम्प में छूट

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। उपायुक्त उद्योग ने प्राइवेट क्षेत्र में औद्योगिक आस्थान के निर्माण के सम्बन्ध में बताया कि निजी प्रर्वतक द्वारा 10 एकड़ से 50 एकड़ तक भूमि का औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जाने का प्राविधान शासन द्वारा किया गया है। भूमि तक 12 मीटर चौड़ी सड़क आवश्यक है। इस कार्य के लिए उद्यमियों को जमीन की खरीद पर 100 प्रतिशत स्टाम्प शुल्क छुट देय है तथा प्रति एकड़ 50 लाख रूपये एक प्रतिशत साधारण ब्याज की दर पर तीन वर्ष के लिये दिया जायेंगा। भुगतान न होने की दशा में चौथे वर्ष से 6 वर्ष तक 6 प्रतिशत साधारण ब्याज का देय धनराशि पर आंकलन किया जायेंगा तथा 6 वर्ष के पश्चात् भी भुगतान न होने की दशा में ऋण की धनराशि पर 7 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज का आंकलन देय धनराशि पर किया जायेंगा। विकसित होने के उपरान्त निजी प्रर्वतक द्वारा इस पर अपने औद्योगिक इकाई स्थापित कर सकतें हैं या भूखण्डों में विभाजित कर अन्य को औद्योगिक स्थापना के लिए दें सकतें हैं, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उद्यमियों/व्यपारियों से कहा कि इस योजना का लाभ उठायें। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना प्रारम्भ की गई है। इस योजना का उद्देश्य-परम्परागत हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों को विश्वकर्मा के रूप में विशिष्ट पहचान दिलाते हुए उनकी कौशल वृद्धि, उन्नति टूल किट्स कोलेट्रल फ्री लोन, डिजिटल भुगतान एवं ब्राण्डिंग सपोर्ट करना है। योजना के तहत 1200 लक्ष्य के सापेक्ष पोर्टल पर कुल 3538 आवेदन प्राप्त हुए है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अग्रिम कार्यवाही कर आवेदकों को लाभान्वित करने के निर्देश दियें है। बैठक में उपायुक्त उद्योग ने तहसील सिराथू के अन्तर्गत ग्राम-सुल्तानपुर ख्वाजा कड़क में अवस्थित भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जाने के लिए अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि यू०पी०एस०आई०सी०, प्रयागराज से फिजिबिलिटी रिपोर्ट प्राप्त किया जाना है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दियें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ० विश्राम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा श्री रमेश अग्रहरि सहित अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read