जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्ज़ापुर। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक विशाल कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ स्थानीय राजकीय पालीटेक्निक पहुंचकर मतदान हेतु मतदान कार्मिकों के रवानगी स्थल, मतदान के उपरान्त ई0वी0एम0 मशीनों व अन्य प्रपत्रों को जमा करने के लिये बनाये जा रहे काउंटर व स्ट्रांग रूम का भ्रमण कर निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने पालिटेक्निक परिसर में बनाये जा रहे रवानगी हेतु काउंटरों व मतदान कार्मिकों बैठने/प्राप्त अभिलेखों की जांच आदि के लिये बैठने की व्यवस्था टेन्ट आदि के साथ उन्होंने कहा कि गर्मी व धूप के दृष्टिगत कूलर, पंखे आदि की पर्याप्त व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। इस दौरान स्ट्रांग रूम तथा मतदान के उपरान्त मशीनों को जमा करने तथा स्ट्रांग रूम में सुव्यवस्थित रखवाने आदि के लिये निरीक्षण कर बैरीकेटिंग सहित अन्य व्यवस्थाए पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान वाहनों/ट्रकों के खड़े होने की व्यवस्था का भी निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की गयी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी भरत लाल सरोज अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















