डीएम ने स्ट्रांग रूम का किया औचक निरीक्षण

शिव मंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक आनन्द ने बुधवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर 236-चित्रकूट एवं 237-मानिकपुर विधानसभा के मतगणना स्थल राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर एवं स्ट्रौग रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों विधानसभाओं की मतगणना टेबल, बैरीकेडिंग, पेयजल, शौचालय, कूलर पंखा, प्रकाश व्यवस्था, मीडिया सेंटर आदि का जायजा लिया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से कहा कि 236-चित्रकूट एवं 237-मानिकपुर विधानसभा के लिए मतगणना एजेंट एवं मतगणना कार्मिकों के लिए मुख्य गेटों पर साइन बोर्ड भी लगाया जाए कि किस विधानसभा का कौन एजेंट तथा कौन मतगणना कार्मिक प्रवेश करेगा। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीसीटीवी कैमरा के संचालन का भी निरीक्षण किया जिस पर उन्होंने अपर जिलाधिकारी से कहा कि रैन बसेरा की तरफ से और सीसीटीवी कैमरे बढाए जाएं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, उपजिलाधिकारी कर्वी सौरभ यादव, मऊ राकेश पाठक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सत्येंद्र नाथ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी लालजी यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















