Homeरायबरेलीसहायक उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों के खिल उठे चेहरे

सहायक उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों के खिल उठे चेहरे

सहायक उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों के खिल उठे चेहरे

6 से 14 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर, क्रेच, रोलेटर, एमएसआईडी किट वितरित
सचिन चौरसिया
ऊंचाहार, रायबरेली। ब्लॉक संसाधन केंद्र ऊंचाहार में एलिम्को कानपुर के सहयोग से परिषदीय विद्यालयों में नामांकित 6 से 14 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण का वितरण किया गया जिसमें विकास खण्ड ऊंचाहार, रोहनिया, जगतपुर, राही, गौरा, लालगंज, सलोन, छतोह के कुल 145 दिव्यांग बच्चों को ट्राइसाइकिल, बैसाखी ,व्हीलचेयर, क्रेच, रोलेटर, एमएसआईडी किट, ब्रेल स्लेट, सी.पी. चेयर , ब्रेल किट, कैलिपर, कान की मशीन इत्यादि उपकरण वितरित किए गये।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसडीएम ऊंचाहार आशीष मिश्रा ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने सभी दिव्याँग बच्चों व उनके अभिभावकों की हौसला आफजाई की और कहा कि दिव्याँग बच्चे बहुत प्रतिभाशाली होते हैं। केवल इन्हें समान अवसर प्रदान करने व सहभागिता की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविन्द सिंह ने अभिभावकों से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि इन बच्चों में अतरिक्त क्षमताएं होती हैं जिन्हें पहचानने व निखारने की आवश्यकता है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन का श्रेय समस्त विशेष शिक्षकों को दिया। साथ ही कहा कि ऐसे कार्यक्रम से दिव्यांग बच्चों में उत्साह का संचार होता है और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में आसानी होती है। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शुभा शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों को जो उपकरण प्रदान किये जा रहे हैं, इसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को भी स्कूली शिक्षा से जोड़ना है।

कैम्प का व्यवस्थापन विशेष शिक्षक विजय पाण्डेय, प्रवीश कुमार व संजय गुप्ता ने किया। एलिम्को से डा. विशाल सिंह कुशवाहा व उनकी टीम उपस्थित रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष शिक्षक रावेन्द्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, नवीन पाण्डेय, शिवनंदन वर्मा, राजेंद्र कुमार, महेश मोदनवाल, राकेश सिंह, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश शुक्ला आदि ने सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह, जूनियर शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष मुकुंद सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक रोहनिया अध्यक्ष पवन शुक्ला, एआरपी ऊंचाहार अश्विनी शुक्ला, शैलेन्द्र पाण्डेय, प्रधानाध्यापक रजनीश सिंह, बचनेश नारायण मिश्र आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read