नगर पालिका कर्मचारी के हड़ताल के चलते नगर में लगा गन्दगी का अम्बार
उस्मान अली
टूंडला, फिरोजाबाद। नगर पालिका परिषद टूंडला के ठेका सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन के चलते नगर में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा हुआ है जिससे रोड पर आने जाने वाले राहगीरों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है। नगर के लोगों ने पालिका अधिशासी अधिकारी से मांग की है कि नगर एवं वार्डो में साफ सफाई कार्य कराया जाये।
नगर के स्टेशन रोड से लेकर वार्डो तक रोडो पर गंदगी व नालियां अटी पड़ी है जिससे लोगों को आने जाने में गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ठेका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर में गंदगी जगह-जगह फैल हुई है लेकिन इस और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी का कोई ध्यान नही है जबकि पालिका प्रशासन एक ओर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ सफाई के प्रति पाठ पढ़ाती है। वहीं दूसरी और नगर में गंदगी की अंबार लगा हुआ है।
नगर के लोगों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से मांग किया कि जल्द से जल्द नगर एवं वार्डो में साफ-सफाई कार्य कराया जाये। मांग करने वालों में रामतीर्थ चक, सुभाष चक, पवन कक्कड़, आरपी शर्मा, रिंकू उपाध्याय, मौ. फहीम, अमित शर्मा, सुनील कुमार आदि प्रमुख है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











