वाराणसी से हैदराबाद और चेन्नई के लिये 2 सितम्बर से मिलेगी सीधी उड़ान सेवा
विनय सिंह/विजय सिंह पटेल
जितेन्द्र सिंह चौधरी
बाबतपुर, वाराणसी। वाराणसी से स्पाइसजेट ने हैदराबाद और चेन्नई के लिए सीधी उड़ान सेवा 2 सितंबर से प्रारंभ करेंगी| इसके लिए टिकटों की बुकिंग भी प्रारंभ हो गई है। यह सेवा हैदराबाद के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार रहेगी तथा चेन्नई के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार रहेगी|
सेवा प्रारंभ होने से हैदराबाद और चेन्नई के यात्रियों के लिए सुविधा होगी| इस आशय की जानकारी स्पाइसजेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













