HomeGorakhpurधीरेन्द्र शास्त्री ने नया वीडियो वायरल करके पुनः प्रकरण गर्मा दिया: ध्रुवचन्द

धीरेन्द्र शास्त्री ने नया वीडियो वायरल करके पुनः प्रकरण गर्मा दिया: ध्रुवचन्द

धीरेन्द्र शास्त्री ने नया वीडियो वायरल करके पुनः प्रकरण गर्मा दिया: ध्रुवचन्द

अजय जायसवाल
गोरखपुर। धीरेन्द्र शास्त्री ने एक नया वीडियो वायरल करते हुए कुटिलता व व्यंग्यात्मक तरीके से मुस्कुराते हुए जिन शब्दों में अभद्रतापूर्ण टिप्पणियां करते हुए कहा कि मेरा विरोध सिर्फ एक-दो महीने से अधिक नहीं चलता है। क्योंकि? आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के वंशजों हैहयवंशियों एवं उनके अनुयायियों के स्वाभिमान को पुनः ललकारते हुए चैलेंज किया है। शासन-प्रशासन को वायरल वीडीओ का संज्ञान लेना चाहिये। वीडियो की जांच करा लें वीडियो सत्य है तो अंधविश्वास फैलाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी प्रकरण में जब तक माफ़ी नहीं मांगते हैं तब तक आपको एवं आपके के समर्थकों को राहत नहीं मिलने वाली है। आप द्वारा अपने लोगों को झूठा दिलासा देने से काम नहीं चलेगा। आपके समर्थकों में कमी आई है इसीलिए अपने भोपाल के कार्यक्रम को निरस्त किया है। अपने अहंकार की परीक्षा लेनी हो तो भोपाल में कार्यक्रम आयोजित करके देख लें। कितने मंत्री, सांसद, विधायक आपके कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे या नहीं यह एहसास हो जायेगा। अभी तो न्यायालय की प्रक्रिया शुरु नहीं हुई है जिस दिन न्यायालय से नोटिस जारी होगा उसी दिन एहसास होगा कि मैंने अहंकार में आकर भगवान श्री राजराजेश्वर कार्तवीर्यार्जुन जी के प्रति अभद्र टिप्पणियां की है अब माफ़ी मांगने में ही भलाई है।

उक्त बयान अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की इकाई उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल ने जारी की। ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री आपके प्रति समाज के लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। न्यायालय खुलने का इंतजार कर रहे हैं। न्यायालय में कार्यवाही शुरु हुई तो आपके मददगार शासन व प्रशासन के लोग भी चुप्पी साध लेंगे। जिस प्रकार से धर्म की आड़ में तथाकथित कारोबार करते हुए चरित्रहनन के आरोप मे कुछ लोगों को जेल की हवा खानी पड़ रही है तथा न्यायलय की चक्कर लगा रहे हैं।

कोई न्यायालय में पेशी पर भी मुलाकात करने तक नहीं आते हैं। भारत के संविधान के तहत क़ानूनी प्रक्रिया के तहत सजा मिलेगी ऐसी पूरी उम्मीद है। धीरेन्द्र शास्त्री जी अहंकार त्याग कर महेश्वर जाईये नर्मदा नदी में स्नान करके पवित्र होकर नर्मदा नदी तट पर स्थित भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के मन्दिर जाकर उनकी आराधना करते हुए भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी से माफ़ी मांग लिजिये इसी में आपकी एवं आपके समर्थकों की भलाई है। पूर्ण विश्वास है कि हैहयवंशियों एवं उनके अनुयायियों से माफ़ी मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read