वॉच टावर बने, लगवाये जा रहे सीसीटीवी कैमरे
ट्रांसफार्मरों की करायी बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था के लिये लगवायी गयीं बल्लियां
दीपक कुमार
कैराना, शामली। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वॉच टावर स्थापित कराने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग कराते हुए प्रकाश हेतु बल्लियां भी लगवाई गई है। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में अगले दो-तीन दिनों में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों का आगमन प्रारंभ होने जा रहा है। इसी को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
जिलाधिकारी रवींद्र सिंह के निर्देश पर कांवड़ मार्ग पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से शामली बाईपास, कांधला तिराहा व यमुना ब्रिज पर वॉच टावर स्थापित कराए जा रहे हैं तथा सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य भी शुरू कराया गया है। इनके माध्यम से कांवड़ मार्ग पर प्रत्येक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था हेतु नगरपालिका की ओर से बल्लियां भी लगवाई गई हैं जिससे रात्रि के समय शिवभक्तों को र्काइे परेशानी न हो। दूसरी ओर विद्युत विभाग की ओर से कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले ट्रंासफार्मरों की बैरिकेडिंग कराई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













