HomeJaunpurजौनपुर में पहली बार कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिये देवा थापा |...

जौनपुर में पहली बार कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिये देवा थापा | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

जौनपुर में पहली बार कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिये देवा थापा | #TejasToday

जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड के राजेपुर त्रिमुहानी के रामेश्वर इंटर कॉलेज के प्रांगण में अखिल भारतीय कुश्ती महा दंगल का आयोजन हुआ। इसका आयोजन ग्राम सभा बहरीपुर निवासी पहलवान राम सिंह नगू ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा नेता जगदीश नारायण राय, पूर्व विधायक केराकत गुलाब सरोज तथा पूर्व डीजीसी राजेंद्र टाइगर ने नेपाल के पहलवान देवा थापा तथा राजस्थान से आए सोनू पहलवान का हाथ मिलवाकर किया।

प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने कोविड-19 जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | #TejasToday

पहलवानों की हौसलाआफजाई करते हुए मुख्य अतिथि जगदीश नारायण राय ने कहा कि कुश्ती हमारी संस्कृति का हिस्सा है, ऐसे आयोजनों से स्वस्थ मनोरंजन के साथ ही कुश्ती के क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए अग्रसर एवं उभरते पहलवानों को प्रेरणा मिलती है। कुश्ती में दूर-दूर से आए पहलवानों ने अपना दम खम दिखाया तथा महिला पहलवानों ने भी जोर आजमाइश की। नेपाल के देवा थापा ने राजस्थान के सोनू को चित कर दिया। नेपाल के पहलवान को देखने के लिए जनता में काफी उत्साह था।

जैसे ही देवा थापा ने सोनू को चित किया। पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से देवा का स्वागत किया। सहारनपुर से आए परवेज पहलवान ने हरियाणा से आए मुन्ना टाइगर को धूल चटाई। जौनपुर से हिमांशु पहलवान तथा धर्मापुर से सिकंदर पहलवान की कुश्ती बराबर पर छुट्टी ।आजमगढ़ से राजन पहलवान तथा जौनपुर के गया पहलवान की भी कुश्ती बराबर पर रही। कानपुर से आई महिला पहलवान खुशी बनारस की महिला पहलवान रितु की कुश्ती भी बराबर पर रही।

धनंजय पहलवान धर्मापुर तथा निर्मल पहलवान चंडीगढ़ की कुश्ती भी बराबर पर रही। धनंजय और निर्मल की जोड़ी पर 21000 का इनाम घोषित किया गया था। विशिष्ट अतिथि के रुप मे आए पूर्व सांसद तूफानी सरोज, डॉ अवधनाथ पाल, रत्नाकर चौबे, अजय त्रिपाठी और बसपा नेता डॉ जेपी सिंह ने पहलवानों का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम आयोजक राम सिंह नगू पहलवान ने आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हरिवंश यादव ने किया तो रेफरी की भूमिका उमा पहलवान ने निभाई। इस मौके पर सपा जिला सचिव नंदलाल यादव, जवाहर यादव, बाघ सिंह चौहान, प्रधान अशोक यादव, संजय यादव (पानवाला), विकास पांडे सहित हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्टसर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read