HomeJaunpurबहू ने ससुर पर लगाया यौन शोषण का आरोप

बहू ने ससुर पर लगाया यौन शोषण का आरोप

बहू ने ससुर पर लगाया यौन शोषण का आरोपट्रेन से गिरकर महिला घायल | #TejasToday

अमेठी। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच साल के पुत्र के साथ गुरुवार सुबह थाने व शुक्रवार को एएसपी के पास पहुंची विवाहिता ने अपने ससुर पर लालच व भय दिखाकर लगातार यौन शोषण का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि शिकायत करने पर उसे जान से मारने व पति को फर्जी केस में फंसा कर जेल भेजवाने की धमकी दी जाती है।

महिला की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में जो आरोप लगाया गया है वो दिल दहला देने वाला है। विवाहिता का कहना है कि उसका ससुर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त है। ससुर ने इसका रौब व संपत्ति का लालच दिखाकर अपने पुत्र की दूसरी शादी सात वर्ष पूर्व उसके साथ करवाया था। शादी के बाद से ही ससुर उसके पति को पास नहीं आने देता था। इतना ही नहीं मौका देखकर उसने एक दिन उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाया फिर तो इसका सिलसिला शुरू हो गया। इसमें कोई बाधा नहीं आए इसके लिए उसका ससुर पति को परदेश भेजने या न मानने पर मार डालने के लिए उकसाता रहा।

जौनपुर में पहली बार कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिये देवा थापा | #TejasToday

महिला के अनुसार उसके ससुर ने सिर्फ उसी के साथ हैवानियत नहीं की बल्कि पति की पहली पत्नी (सौतन) से भी लगातार दुष्कर्म करता रहा। इसके चलते उसकी सौतन पागल हो गई। महिला का कहना था कि अति होने के बाद जब उसने शिकायत करने की ठानी तो उसके ससुर ने चारों को (स्वयं व अपने बच्चे के साथ पति व उसकी पहली पत्नी) अपनी संपत्ति से भी बेदखल कर दिया।

महिला के पति ने बताया कि पिता के कुकृत्यों की जानकारी होने के बाद वह गुरुवार को तहरीर लेकर पत्नी व बेटे के साथ थाने गया था। सुनवाई नहीं होने पर वह शुक्रवार को एएसपी दयाराम से भी मिला। बावजूद इसके अब तक उसका केस दर्ज नहीं किया गया। इस बारे में जानकारी लेने के लिए फोन करने पर एएसपी का फोन नहीं उठा। एसएचओ प्रेमचंद्र सिंह ने कहा कि पीडि़त परिवार अभी उनसे नहीं मिला। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्टसर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read