HomeJaunpurसड़क एवं खेतों पर लटक रहे बिजली के जर्जर तार

सड़क एवं खेतों पर लटक रहे बिजली के जर्जर तार

सड़क एवं खेतों पर लटक रहे बिजली के जर्जर तार

हादसे को दे रहे दावत, विभाग बना मूकदर्शक
तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पतहना के मोहल्ला बिछलापुर में इन दिनों जर्जर और ढीले बिजली के तार लोगों की जान के लिए खतरा बन चुके हैं। सड़क और खेतों के ऊपर से गुजर रहे यह तार जमीन से बेहद करीब होकर लटक गए हैं जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग को इसकी जानकारी दी लेकिन विभाग द्वारा न तो मौके पर निरीक्षण किया गया और न ही कोई सुधारात्मक कदम उठाया गया। केवल कागजों पर औपचारिकता निभाकर फर्जी निस्तारण दिखा दिया गया है।
बारिश के मौसम में इन लटकते तारों से करंट फैलने और दुर्घटना की संभावना और अधिक बढ़ जाती है। राहगीर, खेतों में काम करने वाले किसान और बच्चे हर समय जोखिम में हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही तारों को ठीक नहीं किया गया तो कोई भी जानलेवा हादसा हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से मांग किया कि त्वरित कार्रवाई कर इन जर्जर तारों को बदला जाय और इलाके को सुरक्षित किया जाय।
लोगों के अनुसार विद्युत तार सड़क और खेतों के ऊपर झूल रहे हैं।
विभागीय शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जिसके चलते स्थानीय जनता में आक्रोश है। उनका कहना है कि ऐसे में संभावित दुर्घटना की आशंका है। वहीं ग्रामीणों ने मांग किया कि तत्काल निरीक्षण करते हुये जर्जर तारों को बदला जाय, अन्यथा विभागी लोगों जवाबदेही होगी। साथ ही चेतावनी दिया कि अगर कोई अनहोनी हुई तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? हमने कई बार शिकायत की है लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों में हुई है।”

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read