HomeJaunpurक्लीनिक पर शिकंजा कसने की मांग के बाद उल्टा आरोप!

क्लीनिक पर शिकंजा कसने की मांग के बाद उल्टा आरोप!

क्लीनिक पर शिकंजा कसने की मांग के बाद उल्टा आरोप!

तेजस टूडे सं.
संजय शुक्ला
जौनपुर। नगर के एक क्लीनिक को लेकर उठे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष तामीर हसन ने कहा कि क्लीनिक की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध की गई शिकायत के बाद अब पैसे मांगने का मनगढ़ंत आरोप लगाया है जो लत है। स्पष्ट किया कि उन्होंने जो भी कार्य किया है, वह पूरी तरह जनहित व कानून सम्मत है। यह सुनियोजित षड्यंत्र है जिससे अवैध क्लीनिक को बचाने और प्रशासन का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। परिषद ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुये कहा कि क्लीनिक को तत्काल बंद किया जाय। संचालिका डॉके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो। सीएमओ की संदिग्ध चुप्पी पर विभागीय जांच बैठायी जाय। जिले के सभी अवैध नर्सिंग होम/क्लिनिक की विशेष जांच करायी जाय। बिना साक्ष्य पत्रकार पर आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाय। श्री हसन ने चेतावनी दी कि यदि उक्त बिंदुओं पर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग और उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी। इस मामले में जनपद के पत्रकारों व सामाजिक संगठनों ने भी तामीर जी के समर्थन में आवाज बुलंद की है जिन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष राजेश गौतम, मंडल प्रभारी अमन विश्वकर्मा, जिला प्रभारी शशिकान्त मौर्य, स्वतंत्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष डॉ इम्तियाज़ सिद्दीकी, संजय सिंह, इज़हार हुसैन, जिला महासचिव मनीष श्रीवास्तव, रियाजुल हक़, राहुल गुप्ता, अनवर हुसैन, जिला सचिव रवि केसरी, सुजीत वर्मा, कलीम सिद्दीकी, विधिक सलाहकार अमित तिवारी, मोहम्मद अल्ताफ, मोहम्मद हारून, मड़ियाहूं तहसील अध्यक्ष रवि सिन्हा, गंगेश निगम, कपिलदेव सिंह, हिमांशु विश्वकर्मा, अभिषेक, सिकंदर भारती, शाहगंज तहसील अध्यक्ष चन्दन जायसवाल, शशांक शेखर, विजय उपाध्याय, शैलेन्द्र अग्रहरी, बदलापुर तहसील अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, संतोष कुमार, मछलीशहर तहसील अध्यक्ष विशाल गौतम, दीप नारायण उपाध्याय, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अरशद सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read