HomeTrendingराजापुर में डिप्टी कलेक्टर पूजा गुप्ता ने सम्भाला मोर्चा

राजापुर में डिप्टी कलेक्टर पूजा गुप्ता ने सम्भाला मोर्चा

  • राजापुर में डिप्टी कलेक्टर पूजा गुप्ता ने सम्भाला मोर्चा

तेजस टूडे ब्यूरो
राजापुर, चित्रकूट। शारदीय नवरात्र के बाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए राजापुर की डिप्टी कलेक्टर पूजा गुप्ता स्वयं मैदान में उतरीं। मंगलवार को उन्होंने राजापुर क्षेत्र के विभिन्न विसर्जन स्थलों, तालाबों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद रहकर प्रतिमाओं का विसर्जन करवाया।

खुद खड़े होकर कराया विसर्जन
राजापुर डिप्टी कलेक्टर पूजा गुप्ता विसर्जन घाट पर ही खड़ी रहीं। उनके साथ तहसील के अन्य अधिकारी, लेखपाल, पुलिस बल और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने विसर्जन के लिए JCB मशीनों की भी व्यवस्था की थी, ताकि बड़ी प्रतिमाओं को सुरक्षित रूप से तालाब में विसर्जित किया जा सके। भक्तों की भीड़ के बीच उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए घाट पर बैरिकेडिंग और पुलिस की तैनाती देखी गई।

कुशल सम्पन्न हुआ विसर्जन

डिप्टी कलेक्टर पूजा गुप्ता के नेतृत्व और कुशल प्रबंधन के चलते राजापुर क्षेत्र में सभी देवी प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उनके इस मानवीय और संवेदनशील रवैये की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि पहली बार कोई बड़ा अधिकारी पूरे समय घाट पर खड़ा होकर विसर्जन करा रहा है।

 

 

 

 

 

Must Read