पूर्व सांसद के पुत्र शोक में सांत्वना देने घर पहुंचे डिप्टी सीएम
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का देवांगन एयरपोर्ट पर आगमन होने के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द तथा पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला, मां राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग रामकेश निषाद, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लव कुश चतुर्वेदी, बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, चित्रकूट जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डिस्टि्क्ट कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष बांदा चित्रकूट पंकज अग्रवाल, पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री आलोक पांडेय, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, रामनगर गंगाधर मिश्रा, मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा, राजापुर नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी नेता सुनील सिंह पटेल, आनंद त्रिपाठी, भागवत प्रसाद, देव त्रिपाठी, राजकुमार त्रिपाठी, हरि ओम करवरिया, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरण, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम ओम प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने डिप्टी सीएम का को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। हवाई पट्टी में डिप्टी सीएम के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी लिया गया।इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने बांदा-चित्रकूट पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र के पुत्र के आकस्मिक निधन होने पर उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना प्रकट किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













