Homeबदायूंडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

अंकित सक्सेना
बदायूँ। तहसील बिल्सी में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनोज ने अधिकारियों से आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता व समयबद्धता से करने के लिए कहा। साथ ही आगे कहा कि भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर 180 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने परिसर में पौधरोपण किया व दिव्यांग लाभार्थी को राशन कार्ड भी सौंपा। शनिवार को तहसील बिल्सी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है, इसलिए अधिकारी शिकायती व प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने धिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस व आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयसीमा के अर्न्तगत करें। किसी भी स्थिति में प्रकरण को डिफाल्टर की श्रेणी में ना आने दें। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर इस्लामनगर निवासी सत्यपाल गुप्ता ने शिकायत की कि नगर पंचायत इस्लामनगर के मोहल्ला बड़ी होली मे एक बड़ा कुआं था और कुछ भूमि खाली पड़ी थी जिस पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर कुएं को पाट दिया गया और वहां दुकान बना दी गई। इस प्रकरण को जिलाधिकारी ने बड़ी गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी इस्लामनगर को प्रकरण की त्वरित जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए साथ ही जांच आख्या भी प्राथमिकता पर उपलब्ध कराने के लिए कहा। ग्राम रियोनाई दलाई के जसवंत ने उनके पिता की मृत्यु के उपरांत उन्हें मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिला अधिकारी बिल्सी को निर्देशित किया कि वह प्रकरण को स्वयं देखें तथा प्राथमिकता पर उसका निर्माण कराना सुनिश्चित करें। रफी नगर के वीरेश ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया कि 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से उसकी तीन भैंस की मृत्यु हो गई। उन्होंने सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग खंड-4 को प्राथमिकता पर आवेदक से वार्ता कर उसकी समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों की 180 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।जिलाधिकारी ने एक दिव्यांगजन लाभार्थी को राशन कार्ड भी संपूर्ण समाधान दिवस पर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, उपजिलाधिकारी बिल्सी जीत सिंह राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप वार्ष्णेय, तहसीलदार बिल्सी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read