उप मुख्यमंत्री ने पैड़ापुर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किया स्वीकृति पत्र व चाभी
तेजस टूडे ब्यूरो
केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्ज़ापुर। उतर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद आगमन पर मझवां विधानसभा अन्तर्गत पैड़ापुर में स्थित गोविन्दा आश्रम इण्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में जन समूह को सम्बोधित करने के पश्चात प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विभिन्न लाभार्थियों को योजनान्तर्गत स्वीकृति पत्र, चाभी, आयुष्मान कार्ड तथा ओ0डी0ओ0पी0 योजना सहित अनेक योजनाओं का डेमो चेक प्रदान कर लाभान्वित किया।
इस अवसर पर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण असीम अरूण, भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम चन्द्र कनौजिया, पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्याक्ष सोहन लाल श्रीमाली, सांसद भदोही विनोद बिन्द, विधायक सदर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक चुनार अनुराग सिंह, विधायक छानबे रिंकी कोल, विधायक राबर्टगंज भूपेश चौबे, सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, जिलाध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, जिलाध्यक्ष अपना दल एस इं. राम लौटन बिन्द, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, प्रभारी सरोज कुशवाहा, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल उपस्थित रहे।
इस दौरान श्री मौर्य कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की जीवन में आने वाली मूलभूत जरूरतों को मुहैया कराने के लिए सरकार कटिबद्ध हैं और बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मुहैया कराया जा रहा हैं। जिसके पास घर नहीं है, उसे पक्का मकान, शौचालय, बेटे-बेटियों के लिए शिक्षा तथा उनके आगे बढ़ने लिए स्वारोजगार, बीमार का नि:शुल्क इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड सहित तमाम योजनाएं सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है तथा उसी दिशा में हमारी सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि अपने देश के 3 करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाएंगें। इसी क्रम में यहां पर भी कई दीदियों को इसी दिशा में स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन एवं आयुष्मान कार्ड के 5-5 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व कार्ड का वितरण किया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग से योजना-2024 में चयनित 3 छात्राओं को एम0बी0बी0एस0 में चयन होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बेटे बेटियों के आगे बढ़ने व प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए अभ्युदय योजना चलाया गया है जिसमें वे निशुल्क कोचिंग लेकर बागे बढ़ सकते है।
इसी क्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण असीम अरूण ने कहा कि आज इस असवर पर हम सभी लोग अमृत काल में सहभागिता की चर्चा के लिए उपस्थित हुए हैं। आज हम सभी लोगो को संकल्प लेना है कि अमृत काल के दौरान अपने देश व प्रदेश को विकसित देश बनाना हैं, इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ाने के साथ ही हर घर की आय को चार गुना बढ़ाने का हम सभी निर्णय लिया हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी का नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। सांसद भदोही विनोद बिन्द ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के चाहे किसी वर्ग, जाति समुदाय का हो प्रत्येक योजनाओं का लाभ देने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी गरीबों के मसीहा के रूप में उभरकर आए है गरीबों लिए नई-नई योजना लाकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











