तन—मन की स्वस्थता के लिये युवाओं को खेलना जरूरी: गहलौत
तेजस टूडे ब्यूरो
बीबी सिंह
मंगरौरा, प्रतापगढ़। देश व क्षेत्र के सभी युवाओं को अपने तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए कबड्डी, बैट, झाबर, बालीबाल आदि जैसे खेलों को खेलना जरूरी है। खेल से ही हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और आपस में प्रेम सौहार्द व जान पहचान बनती है। उक्त बातें समाजसेवी लव सिंह गहलौत एडवोकेट ने स्टार स्पोर्टिंग क्लब द्वारा कसेरुआ रानीगंज प्रतापगढ़ में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नौजवानों व दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा।
खेल का शुभारंभ करने से पूर्व लव सिंह गहलौत, दिलदार खान, अमरनाथ पटेल व रेफरी मोo अजीम उद्दीन, मोo महताब ने खिलाडियों का परिचय किया। कबड्डी में 22 टीमों ने भाग लिया जिसमें गुलरा की टीम प्रथम और दादूपुर की टीम दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के आयोजन हेतु कमेटी का उतसाह वर्धन करते हुए लव सिंह ने अपने साथी बृजेश सिंह राजपूत और दिलदार खान के सहयोग से कमेटी को 2100 रुपये का सहयोग भी प्रदान किया और कमेटी के लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत प्रत्यासी नसीम हाफिज, तजम्मुल हुसैन, मो० सलमान, मोo इमरान, मोo शाबान, मो० सलाउद्दीन, मोo सादाब, मुंशी साहब, दिलसाद खान, मो० अंसार, मो० जफरुल, सुहैल, वीरेंद्र सैनी, संदीप प्रजापति, कल्लू सरोज आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








