96375
प्रथम पाली में माइक्रोवाटरशेड-संग्रामपुर के ग्राम गोड़े में आयोजन हुआ जहां कलश यात्रा के साथ तालाब जीर्णोद्धार हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ तथा द्वितीय पाली का कार्यक्रम ग्राम पंचायत सरौली के नवाबाद में आयोजित हुआ। वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रभातफेरी के साथ जल कलश यात्रा निकाली गयी जहां परियोजना प्रबन्धक/भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय चमन सिंह ने परियोजना कृषकों को वाटरशेड की जानकारी दिया। हरित क्रान्ति के बारे में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रान्तिकारी द्वारा जल बचाव की जानकारी दी गयी।





