पांच अगस्त को हर घर में मनाई जायेगी दीपावली | #TEJASTODAY
963183
जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद ने पांच अगस्त को उत्सव मनाने के लिए कमर कस ली है। विहिप, बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष डा. राकेश चंद्र दूबे के नेतृत्व में गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों से आह्वान कर रहे हैं कि पांच अगस्त के दिन सभी रामभक्त, भारत में रहने वाले सभी संत महात्मा अपने मठ, मंदिर, आश्रम एवं सभी श्रद्धालु अपने घर में परिवार के साथ सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक बैठकर भजन-कीर्तन व पूजन करें।
सूर्यास्त के बाद दीप जलाकर दीपावली मनायें। डा. दूबे ने कहा कि पांच अगस्त को हर घर में दीपावली मनाई जायेगी। इस दौरान कोरोना महामारी को देखते हुए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का भी पालन करें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी डा. आशीष मिश्र ने दी।