Homeम​​थुरासंस्कृति विवि में विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

संस्कृति विवि में विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

संस्कृति विवि में विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

आरके धनगर
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के कैंपस-टू में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के निर्देश और देश में चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। इस मौके पर विद्यार्थियों को नशीली दवाओं, पदार्थ के प्रयोग से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में व्यापक रूप से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे स्वयं तो नशे से दूर रहें, साथ ही अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। संस्कृति स्कूल आफ साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. उर्वशी शर्मा ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1961 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अमेरिका में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया था।

नशा मुक्ति के लिए कई राष्ट्रों ने संधि कर इस अभियान को अपने देश में चलाने के लिए हस्ताक्षर किए। भारत ने इस संधि पर 1988 में हस्ताक्षर किए। सरकार द्वारा इस अभियान में जागरूकता सृजन कार्यक्रम, समुदाय की आउटरीच और दवा पर निर्भर आबादी की पहचान, उपचार सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ सेवा-प्रदाताओं के लिए क्षमता-निर्माण कार्यक्रम को शामिल किया गया है। संस्कृति आयुर्वेद कॉलेज एंड अस्पताल के प्राचार्य डा. सुजित के.दलाई द्वारा छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दियाई गई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए और एक सुसंस्कृत जीवन जीने के लिए नशे से दूर रहना चाहिए। हमारे देश का उज्जवल भविष्य युवाओं पर टिका होता है। अगर देश की युवा पीढ़ी ही गलत रास्ते में जाने लगे तो निश्चित ही उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read