HomeSultanpurगांव के तालाब में लापता युवक का मिला शव, क्षेत्र में फैली...

गांव के तालाब में लापता युवक का मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

गांव के तालाब में लापता युवक का मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

जयशंकर दूबे/रवि जायसवाल
कूरेभार, सुल्तानपुर। घर से निमंत्रण खाने गए युवक देर शाम तक घर वापस नहीं आया परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच दूसरे दिन सुबह उसकी लाश सड़क के करीब स्थित एक झील में उतराता हुआ दिखाई दिया स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की पहचान पर शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के भटवारा गांव से जुड़ी हुई है।

जहां गांव निवासी मो. सिराज (22) वर्ध पुत्र स्व. सलामत सोमवार को दोपहर एक शुद्ध संस्कार में शामिल होकर शाम को पड़ोस के पटना गांव में निमंत्रण खाने गया था जो देर रात तक घर वापस नही लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच मंगलवार की सुबह खेत की तरफ गए स्थानीय ग्रामीणों को सैदखानपुर-भटवारा गांव के बीच स्थित काशी तारा झील में एक युवक का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। तालाब में सब उतराता हुआ दिखाई देने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव की शिनाख्त सिराज (22) वर्ष पुत्र स्व. सलामत के रूप में की। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read