बुन्देलखण्ड यूथ फाउण्डेशन ने उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड से सम्मानित डॉ. सरावगी का किया सम्मान
मुकेश तिवारी
झांसी। अखिल भारतीय बुद्धिजीवी सम्मेलन बुद्धिजीवियों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन लखनऊ में उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए वरिष्ठ समाजसेवी डॉ संदीप सरावगी के स्वागत के लिए बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के सदस्यों ने डॉ सरावगी को उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड मिलने पर संघर्ष सेवा समिति के केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर स्वागत और सम्मान किया।
सभी के चेहरों पर खुशी झलक रही थी फूल मालाओं से स्वागत करते हुए मिठाई खिलाई फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राशिद खान ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ सरावगी को जो उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया, यह बुंदेलखंड की धरा से एक ऐसे लाल को दिया गया जो अपने क्षेत्र के हर वर्ग के साथ बिना भेदभाव के साथ हमेशा तत्पर रहते है और हर व्यक्ति के सुख दुख में अपनी भागीदारी देते हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य का पल है। हम ऐसे लाल का स्वागत एवं सम्मान करता हूं। इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राशिद खान, उपाध्यक्ष मुन्ना लाल झा, शमजहर आलम, जामिल खान, हलीम खान, रहीस, शाहरुख, राजा झाँ, मोनू खुराना, इलियास खान, कल्लू झाँ, फैजान, वाकर खान आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













