Homeआजमगढ़अग्रसेन की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ शुरु

अग्रसेन की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ शुरु

अग्रसेन की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ शुरु

हवन—पूजन के साथ निकलीं मनमोहक झांकियां
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन महाराजा अग्रसेन की जयंती समारोह प्रातः श्री अग्रसेन चौराहे पर माल्यार्पण पूजन से प्रारंभ हुआ। गुरु घाट स्थित दाऊजी मंदिर पर आरती हुई। इसी क्रम में श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय एवं श्री अग्रवाल धर्मशाला आजमगढ़ में हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण किया गया। समाज के सभी लोगों ने इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सायंकाल 3 से महाराजा अग्रसेन चौराहे से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज की महिलाएं बच्चियां पुरुष बच्चे सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

समाजवाद के पुरोधा कुलदेवी माता लक्ष्मी जी की झांकी घोड़ों पर सवार महाराजा अग्रसेन के 18 गोत्र के रूप में बच्चे सवार थे महिलाओं ने पूरे शोभायात्रा में ढोल नगाड़ा एवं शहनाई की धुन पर खूब नृत्य किया इलाहाबाद से आई झांकी शंकर के रूप में औघड़ नृत्य राधा कृष्ण की लीला वीर जवानों की प्रस्तुति झांकी का मुख्य आकर्षण था शोभा यात्रा के स्वागत के लिए समाज के विभिन्न लोगों ने जगह-जगह पर चाय जलपान मीठा की व्यवस्था कर स्वागत किया। झांकी में अनवरत बच्चे पुरुष महिलाएं सब पूरी यात्रा में शामिल रहे। शोभायात्रा महिला महाविद्यालय के प्रांगण में समाप्त हुई। यात्रा में श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के अन्तर्गत आने वाली सभी संस्थाओं श्री अग्रसेन कन्या इन्टर कालेज, श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय, श्री अग्रवाल धर्मशाला, श्री अग्रसेन पुस्तकालय के साथ अखिल भारतीय महिला प्रकोष्ठ, महिला मण्डल, अग्रवाल युवा समाज के सभी पदाधिकारियों के साथ पूरे समाज की सहभागिता रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read