दुर्दांत अपराधी अंकुल यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
बिजेन्द्र सिंह
आजमगढ़। अतरौलियाथाना क्षेत्र के सिद्धार्थ सिंह उर्फ गुडलक सिंह हत्याकांड में जहां पुलिस द्वारा तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तो, वहीं पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अंकुल यादव उर्फ डान को आज मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पूर्व गजेंद्र पट्टी भदौरा गांव में कोटे को विवाद को लेकर सिद्धार्थ सिंह उर्फ गुडलक सिंह को कुछ लोगों ने किसी बहाने घर से बुलाकर गोली मार दी थी। जिसमें पिता की तहरीर पर 5 नामजद और 4 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। हत्यारों ने पहले कोटा निरस्तीकरण करवाया और जब इतने से भी मन नहीं भरा तब मां-बाप के इकलौते संतान को घर से बुलाकर कनपटी में गोली मार दी। इसमें सबसे दुखद पहलू युवक की कुछ दिनों बाद ही शादी होने वाली थी।
इस वारदात के बाद आजमगढ़ की पुलिस इन सभी अभियुक्तों को बड़ी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी हत्या की कड़ी में अतरौलिया थाने कि पुलिस को सूत्रों से पता चला कि सिद्धार्थ सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी और अंकुल यादव गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे की ओर से कहीं भागने की फिराक में है जहां पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अतुल यादव को गिरफ्तार करने की कोशिश की जिस पर उसने पुलिस पर फायर करना चाहा जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगते ही पुलिस ने उसे धर दबोचा, वहीं पकड़े गये अभियुक्त अंकुल यादव का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस बारे में पूरी जानकारी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने दी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















