HomeLucknowजितना आवश्यक है जीवन के लिए हवा, उससे कही ज्यादा आवश्यक हैं...

जितना आवश्यक है जीवन के लिए हवा, उससे कही ज्यादा आवश्यक हैं भारत वैदिक सनातन राष्ट्र बने: देवप्रकाश

जितना आवश्यक है जीवन के लिए हवा, उससे कही ज्यादा आवश्यक हैं भारत वैदिक सनातन राष्ट्र बने: देवप्रकाश

आरएल पाण्डेय
लखनऊ। हिन्दू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ जी महाराज के पुन: मुख्यमंत्री बनने के उपलक्ष्य में लखनऊ में राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन के द्वारा चल रहे गौयज्ञ, रामकथा, गौशाला निर्माण, गुरुकुल स्थापना कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी का आने का प्रोटोकॉल तय हो चुका है, जल्द ही सनातन धर्म की इस पावन यज्ञ में योगी जी महाराज अपना आशीर्वाद देंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एक हिंदी समाचार के संपादक हिन्दू देव प्रकाश शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश और विदेश से कई महापुरुष, महामंडलेश्वर, साधु संतों का समागम हो चुका है।

उन्होंने कहा कि हमने इस पावनबेला पर संकल्प लिया है कि भारत वैदिक सनातन राष्ट्र बने। आदरणीय शुक्ला जी ने कहा कि हमारे जीवन के लिए आॅक्सिजन जितना महत्वपूर्ण है उससे कही ज्यादा महत्वपूर्ण है भारत वैदिक सनातन राष्ट्र बने। उन्होंने कहा कि आज हमने संकल्प लिया है कि जब तक वैदिक सनातन राष्ट्र नही बनता है हम अन्न ग्रहण नही करेंगे, सरकार हमारी मांगो पर यदि विचार नही करती हैं तो आने वाले एक माह में लगभग एक लाख लोग पहले अन्न फिर जल का त्याग करके भारत को वैदिक राष्ट्र बनाने की मांग करेंगे। संसार में सिर्फ भारत में ही हिन्दू शेष है इसलिए हिन्दू एवं सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु भारत का वैदिक राष्ट्र बनना आवश्यक हो गया है। और आपको यह भी बताते चलें की कल हुआ विशाल भंडारा जिसमें हजारों की तादाद में रहे मौजूद जनता के बीच मैं उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश के चार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, रमापति, राम शास्त्री, दयाशंकर सिंह, राजेश्वर सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा श्री कृष्ण लोधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कविता श्रीवास्तव, मंजू त्रिवेदी, राष्ट्रीय सचिव आशीष शुक्ला जिला अध्यक्ष लखनऊ, व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पूर्व चाचा दिनेश शर्मा प्रतिनिधि बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विशाल भंडारा गौयज्ञ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read