दक्षिणमुखी मन्दिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन हुआ पूजन—अर्चन, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनपद के शहर क्षेत्र में चौक स्थित दक्षिण मुखी देवी मंदिर में सुबह से महिलाओं समेत भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही है। बड़ी संख्या में लोग माता रानी को नारियल चुनरी चढ़ाकर मन्नत मांगे। दक्षिणमुखी देवी का श्रृंगार किया गया जहां विशेष आरती की जा रही। इस प्राचीन मंदिर को झलरियों तथा फूल मालाओं से सजाया गया है। मंदिर में भीड़ देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बता दें कि आजमगढ़ जिले में चर्चित दक्षिणमुखी मंदिर में जहां श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। बताया गया कि आज शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिन है और इस दिन मां के शैलपुत्री रूप की पूजा होती है। जिले के मुख्य चौक पर दक्षिण मुखी देवी मंदिर करीब डेढ़ सौ वर्ष से अधिक पुराना है। मान्यता है कि यहां पर देवी जी तंत्र विद्या से प्रकट हुई, यह एक तांत्रिक मंदिर है। खास बात यह भी है कि दक्षिण मुखी देवी मंदिर पूरे देश में केवल यहां और एक अन्य कोलकाता में मंदिर स्थापित है। इस मंदिर का काफी महत्व है, इसलिए लोग यहां दर्शन करने आते हैं जहां आस—पास जिले से भी लोग यहां माता जी का दिव्य दर्शन, पूजन करने और मन्नत मांगते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

















