पीएम सुरक्षा बीमा योजना में 2 लाख रूपये का किया गया भुगतान
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया निहोरगंज शाखा द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभार्थी श्रीमती फातिमा एवं आंचल देवी को 2 लाख रुपए का भुगतान किया गया। मुख्य अतिथि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आजमगढ़ दक्षिण के क्षेत्र प्रमुख आराधना ज्योति, उप क्षेत्र प्रमुख समीर चंद्र झा, बीआरएम राकेश कुमार उपस्थित थे। मौके पर महिला किसानों को 25 लाख रुपए की किसान क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध कराया गया एवं उपस्थित महिलाओं को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। आराधना ज्योति ने बैंक के चल रही योजनाओं की जानकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजना की महत्ता की जानकारी दिया। इस अवसर पर निहोरगंज शाखा प्रमुख अभिनव प्रकाश, दीपाजन मंडल आयुष, देवनाथपुर प्रधान रीता देवी, नोनीपुर प्रधान उपम देवी, बैंक सखी सुमन देवी, सुधाकर सिंह, विशाल, महेश मिश्रा, सुंदर यादव, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आजमगढ़ दक्षिण के क्षेत्र प्रमुख आराधना ज्योति, उप क्षेत्र प्रमुख समीर चंद्र झा, बीआरएम राकेश कुमार, निहोरगंज शाखा प्रमुख अभिनव प्रकाश, दीपाजन मंडल आयुष, देवनाथपुर प्रधान रीता देवी, नोनीपुर उर्फ न ईकोट प्रधान उपम यादव, बैंक सखी सुमन देवी, सुधाकर सिंह, विशाल, महेश मिश्रा, सुंदर यादव सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

















