कोरोना का कहर जारी आज फिर खेला अपना खतरनाक पारी | #TEJASTODAY
963179
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 2460 सैम्पल के परिणाम आये। जिसमें 2344 की रिपोर्ट निगेटिव और 105 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं शुक्रवार को दो लोगों की कोरोना से मौत हो गयी। आज 48 मरीज स्वस्थ्य भी हुए है। अब तक कुल 1276 के पॉजिटिव केस मिले है, और जनपद में 21 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 792 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुके है। 463 मरीजों का इलाज चल रहा है।