कोरोना का कहर जारी, जानिए आज कितने की खेली पारी | #TejasToday
जौनपुर। शाहगंज उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को कोरोना के प्रारम्भिक लक्षण मिलने के बाद उनका स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय मे एंटीजेन टेस्ट कराया गया। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एसडीएम का सैम्पल लैब टेस्ट के लिए वाराणसी भेजा गया।
एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को सर्दी जुकाम की शिकायत थी वे शुक्रवार को स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचे और चिकित्सकों की सलाह पर उनका एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उप जिलाधिकारी का सैंपल कलेक्ट करके कोरोना लैब टेस्ट के लिए वाराणसी बीएचयू भेजा गया है। फिलहाल एसडीएम होम क्वारंटीन हो गये है।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर का कहर लगातार बढ़त बनाये हुए है। आज आये रिपोर्ट में एसडीएम शाहगंज राजेश कुमार वर्मा समेत 99 लोग पाॅजिटिव पाये गये है। सिर्फ दो लोग ठीक होकर घर गये हैं।
आज शुक्रवार को 1912 लोगो की जांच रिपोर्ट आयी है जिसमें 1813 लोग नेगेटिव पाये गये है तथा 99 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। अब तक कुल सात हजार 404 लोग कोविड के मरीज पाये गये है। छह हजार सात सौ एक मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। जनपद में कोरोना अब तक सौ लोगों की जान कोरोना ले चुका है।










