Wednesday, April 22, 2026
HomeJaunpurकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

-

जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष व स्टेट कोआर्डिनेटर रेयाज अहमद राज ने अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के बाद राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी प्रदेश सरकार की तानाशाही का परिणाम है।
प्रदेश अध्यक्ष के गिरफ्तारी की जानकारी लेने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर लाठीचार्ज सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि शाहनवाज आलम ने कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद की है। उत्तर प्रदेश सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठी व मुकदमे के बल पर डराने असफल प्रयास कर रही है लेकिन कांग्रेस का एक कार्यकर्ता झुकने वाला नहीं है। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के महासचिव मोहम्मद नदीम, शफीक अहमद, मोहम्मद शाहनवाज, अशरफ अली, कैफ रेयान, सुजीत, फरदीन, श्रेयांश यादव, मोहमद राहिल, अशरफ आदि उपस्थित रहे।

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने आशुतोष श्रीवास्तव सबरहद को जिला सचिव व शाहगंज तहसील प्रभारी मनोनीत किया है। आशुतोष के जिला सचिव व शाहगंज प्रभारी मनोनीत होने पर जिला उपाध्यक्ष राजकपूर श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, ड. नीलेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप अस्थाना, इं. अमित श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, दीपक पत्रकार, अंकित श्रीवास्तव, बच्चा भइया, सिम्पू श्रीवास्तव, अर्पित, आनंद श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव, कायस्थ राजेश श्रीवास्तव, आयुष अस्थाना आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया। जौनपुर। राय स्टूडियो एण्ड स्क्रीन प्रिंटिंग प्रेस त्रिलोचन महादेव, जलालपुर जौनपुर, हमारे यहां शादी विवाह, बर्थडे, रामायण आदि शुभ अवसर पर कार्ड की छपाई एवं विडियो व फोटोग्राफी की जाती है। जिसमें LCD, क्रेन, ड्रोन, 4K की सुविधा भी उपलब्ध है, और साथ ही करिज्मा एलबम की डिजाइनिंग की जाती है। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगर से सटे ग्राम खरौना में मनोज राजभर के यहां सोमवार की रात बारात आयी थी दहेज व तिलक न मिलने पर दूल्हे ने मचाया तांडव। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात शाहगंज से सटे ग्राम नटौली में मनोज राजभर की लड़की प्रियंका की शादी थी निश्चित समय पर बारात थाना खेतासराय के ग्राम पारा कमाल से आई। लड़की पक्ष ने आवा भगत की सारी रस्में रीति रिवाज के अनुसार सिंदूरदान तक हो गया। सुबह खिचड़ी के समय दूल्हे ने दहेज में सोने की सिकड़ी व तिलक के पैसे मांगने लगा तो लड़की पक्ष वालों ने असमर्थता जाहिर की तो दूल्हा नाराज हो गया घरातियों बरातियों में कहा सुनी होने लगी। इस पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर ले आई। जबकि लड़की पक्ष के कथानुसार की लड़की पक्ष ने लाक डॉउन को देखते हुए शादी शादी इंकार कर दी गई थी। परन्तु दूल्हे पंकज पुत्र दलसिंगार के आग्रह पर शादी का दिन पड़ा और बारात आई लड़की पक्ष ने दहेज की कोई बात नहीं की थी लडके पक्ष ने भी कहा था मुझे दहेज नहीं लड़की चाहिए। फिलहाल दोनों पक्षों को कोतवाली में बिठाया गया है। पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ की मनाई गई पुण्यतिथि जौनपुर (टीटीएन) 26 जून। जफराबाद के पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी की द्वितीय पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव हरिद्वारी में मनाई गई। इस मौके पर उनके पुत्र ने असहाय, गरीबों में खाद्य सामग्री व राशन वितरित किया। उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के सरल व्यवहार को याद करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम प्रधान वंदना त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी अपने क्षेत्र की जनता को अपने परिवार की तरह मानते थे। वे हमेशा अपने क्षेत्र में लोगों के बीच उपस्थित रहते थे। उनके पुत्र आलोक त्रिपाठी ने कहा कि वह आज हमारे बीच भले ही न हो लेकिन उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा हम सबके ऊपर बना रहेगा। इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर अजय त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, राम शिरोमणि त्रिपाठी, अमर बहादुर सिंह, प्रकाश चंद त्रिपाठी, विजय यादव, गिरीश चन्द त्रिपाठी, संजय पटेल, प्रभाकर दूबे, वेदांत त्रिपाठी, वरुण त्रिपाठी, आयुष आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: ट्रैक्टर इंजन पलटने से चालक की मौके पर हुई मौत

ट्रैक्टर इंजन पलटने से चालक की मौके पर हुई मौततेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में सुजानगंज से बेलवार जाने वाले मार्ग पर...

Jaunpur News: साहब, मुझे एवं मेरे भाई को जान से मारने दी जा रही धमकी

साहब, मुझे एवं मेरे भाई को जान से मारने दी जा रही धमकीतेजस टूडे सं. विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायबीरू निवासी सुरेंद्र कुमार...

Jaunpur News: हाईटेक नर्सरी में उच्च गुणवत्तायुक्त पौध तैयार

हाईटेक नर्सरी में उच्च गुणवत्तायुक्त पौध तैयारतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जनपद में उद्यान विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा...

Jaunpur News: प्रधान के विरुद्ध आयी जांच टीम की मौजूदगी में हुई मारपीट, युवक समेत 4 घायल

प्रधान के विरुद्ध आयी जांच टीम की मौजूदगी में हुई मारपीट, युवक समेत 4 घायलतेजस टूडे सं. डा. प्रदीप दूबे सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular