Sunday, March 8, 2026
HomeJaunpurआशुतोष श्रीवास्तव जिला सचिव मनोनीत

आशुतोष श्रीवास्तव जिला सचिव मनोनीत

-

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के मजडिहा गांव में जमीनी विवाद में रविवार की शाम दो पक्षों में जमकर चली लाठियां जिसमें चार लोग घायल हो गए जिन्हें शाहगंज पुरुष चिकित्सालय में लाया गया जहां एक कि गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष से शरद कुमार 30 पुत्र गंगा प्रसाद सुरेमा 52 व अरविंद कुमार 18 पुत्र गंगा प्रसाद व कंचन 25 पत्नी प्रमोद कुमार तथा दूसरे पक्ष से मिथलेश यादव 30 पुत्र बासदेव बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें शाहगंज पुरुष चिकित्सालय में लाया गया जहां शरद कुमार की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है इसकी सूचना पुलिस को दी जा चुकी है।

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने आशुतोष श्रीवास्तव सबरहद को जिला सचिव व शाहगंज तहसील प्रभारी मनोनीत किया है। आशुतोष के जिला सचिव व शाहगंज प्रभारी मनोनीत होने पर जिला उपाध्यक्ष राजकपूर श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, ड. नीलेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप अस्थाना, इं. अमित श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, दीपक पत्रकार, अंकित श्रीवास्तव, बच्चा भइया, सिम्पू श्रीवास्तव, अर्पित, आनंद श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव, कायस्थ राजेश श्रीवास्तव, आयुष अस्थाना आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगर से सटे ग्राम खरौना में मनोज राजभर के यहां सोमवार की रात बारात आयी थी दहेज व तिलक न मिलने पर दूल्हे ने मचाया तांडव। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात शाहगंज से सटे ग्राम नटौली में मनोज राजभर की लड़की प्रियंका की शादी थी निश्चित समय पर बारात थाना खेतासराय के ग्राम पारा कमाल से आई। लड़की पक्ष ने आवा भगत की सारी रस्में रीति रिवाज के अनुसार सिंदूरदान तक हो गया। सुबह खिचड़ी के समय दूल्हे ने दहेज में सोने की सिकड़ी व तिलक के पैसे मांगने लगा तो लड़की पक्ष वालों ने असमर्थता जाहिर की तो दूल्हा नाराज हो गया घरातियों बरातियों में कहा सुनी होने लगी। इस पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर ले आई। जबकि लड़की पक्ष के कथानुसार की लड़की पक्ष ने लाक डॉउन को देखते हुए शादी शादी इंकार कर दी गई थी। परन्तु दूल्हे पंकज पुत्र दलसिंगार के आग्रह पर शादी का दिन पड़ा और बारात आई लड़की पक्ष ने दहेज की कोई बात नहीं की थी लडके पक्ष ने भी कहा था मुझे दहेज नहीं लड़की चाहिए। फिलहाल दोनों पक्षों को कोतवाली में बिठाया गया है। जौनपुर। राय स्टूडियो एण्ड स्क्रीन प्रिंटिंग प्रेस त्रिलोचन महादेव, जलालपुर जौनपुर, हमारे यहां शादी विवाह, बर्थडे, रामायण आदि शुभ अवसर पर कार्ड की छपाई एवं विडियो व फोटोग्राफी की जाती है। जिसमें LCD, क्रेन, ड्रोन, 4K की सुविधा भी उपलब्ध है, और साथ ही करिज्मा एलबम की डिजाइनिंग की जाती है। पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ की मनाई गई पुण्यतिथि जौनपुर (टीटीएन) 26 जून। जफराबाद के पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी की द्वितीय पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव हरिद्वारी में मनाई गई। इस मौके पर उनके पुत्र ने असहाय, गरीबों में खाद्य सामग्री व राशन वितरित किया। उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के सरल व्यवहार को याद करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम प्रधान वंदना त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी अपने क्षेत्र की जनता को अपने परिवार की तरह मानते थे। वे हमेशा अपने क्षेत्र में लोगों के बीच उपस्थित रहते थे। उनके पुत्र आलोक त्रिपाठी ने कहा कि वह आज हमारे बीच भले ही न हो लेकिन उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा हम सबके ऊपर बना रहेगा। इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर अजय त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, राम शिरोमणि त्रिपाठी, अमर बहादुर सिंह, प्रकाश चंद त्रिपाठी, विजय यादव, गिरीश चन्द त्रिपाठी, संजय पटेल, प्रभाकर दूबे, वेदांत त्रिपाठी, वरुण त्रिपाठी, आयुष आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये ‘स्वाभिमान परियोजना’ की शुरूआत

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये 'स्वाभिमान परियोजना' की शुरूआततेजस टूडे ब्यूरो परबत सिंह सोलंकी हैदराबाद। एई फाउंडेशन ने अंतर्रारष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को आत्मनिर्भर...

Jaunpur News: डीएम ने की भूसा दान करने की अपील

डीएम ने की भूसा दान करने की अपीलतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जनपद में गौवंश एवं अन्य निराश्रित पशुओं के संरक्षण एवं उनके समुचित भरण-पोषण के...

Jaunpur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस की हुई समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस की हुई समीक्षा बैठकतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा...

Jaunpur News: प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर उठी कार्यवाही की मांग

प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर उठी कार्यवाही की मांग अधिवक्ताओं ने 'प्रभारी निरीक्षक को बर्खास्त करो' लगाये नारे अधिवक्ताओं ने पुलिसिया कार्यवाही के...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular