Homeआजमगढ़जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिये कांग्रेस ने दिया धरना, सौंपा...

जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिये कांग्रेस ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिये कांग्रेस ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश राजभर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया और महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से जनपद को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने, किसानों को तत्काल 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने एवं नहरों में पानी छोड़ने की मांग किया। रमेश राजभर ने कहा कि जनपद के किसानों की धान की नर्सरी पूरी तरह बर्बाद हो गई है।

आजमगढ़ जनपद के 80 प्रतिशत किसान धान की खेती के लिए वर्षाजल पर निर्भर रहते हैं। बरसात नहीं होने के कारण किसानों को धान की रोपाई करना मुश्किल हो गया है। जनपद में सूखे की भयावह स्थिति बनी हुई है। सरकार आजमगढ़ जनपद को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करें, अन्यथा कांग्रेस पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। धरना प्रदर्शन में राम प्रताप यादव, मुन्नू यादव, ओंकार पाण्डेय, अजीत राय, श्यामदेव यादव, राजबली राम, देवमुनि राजभर, मो0 आमिर, अब्दुल हफीज खान, अजीज इमाम, रविशंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, अरविंद जैसवार, जितेन्द्र कुमार, शुभम राय, जकी अंसारी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read