दहेज न मिलने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप
स. प्रदीप कुमार
बिलग्राम/मल्लावां, हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के लक्षनपुरवा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को गला दबाकर हत्या कर दी। मायके पक्ष के लोगों ने सांडी पुलिस को महेश पुत्र हवादार ने तहरीर देते हुए बताया कि आज से लगभग दो वर्ष पहले शिवम पुत्र अशोक निवासी लक्षनपुरवा थाना सांडी जनपद हरदोई के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ की थी जिसमें करीब 4 लाख का दान दहेज दिया था।
शिवम की मां गुड्डी देवी पत्नी अशोक, शिवम के पिता अशोक पुत्र बाबू राम व बहन छवि पारुल पुत्री अशोक दहेज से सन्तुष्ट नहीं थे। बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते थे। आरोप है कि मोटरसाइकिल न दे पाने से शिवम आदि लोगों ने प्रांशु की गला दबाकर हत्या कर दी। सांडी पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की। आखिर सांडी पुलिस से कब मिलेगा पीड़ित परिवार को न्याय?
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















