Homeबरेलीछात्र का अपहरण कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

छात्र का अपहरण कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

छात्र का अपहरण कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

रामू कठेरिया
सिरौली, बरेली। परीक्षा देने जा रहे छात्र का दिनदहाड़े अपहरण कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। छात्र के भाई को खून के धब्बे लगी कमीज और बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार थाना सिरौली के गांव हरदासपुर का देखकर बीए का छात्र है। सोमवार को साढ़े 10 बजे वह अपनी बाइक यूपी 25 सीसी 5548 से परीक्षा देने गौरी शंकर महाविद्यालय गुलड़िया को निकला था। छात्र के भाई जय प्रकाश ने बताया कि डेढ़ बजे लेखराज का फोन उसके एक रिश्तेदार के फोन पर आया कि हरदासपुर के कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर बंधक बना लिया है और उसे पीटा जा रहा है। जब यह सूचना मिली तभी से वह अपने भाई की तलाश में लगा है।

दोपहर बाद उसकी बाइक हरदासपुर से आंवला मार्ग पर एक मंदिर के पीछे खड़ी मिली है जिस पर उसकी कमीज रखी थी जिस पर खघ्ून के धब्बे हैं। बाइक देखकर जय प्रकाश ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जवाहर लाल लोधी डिग्री कालेज की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। आस-पास जंगलों में भी तलाश किया जा रहा है। पुलिस यह जांच कर रही है कि छात्र कालेज पहुंचा या नहीं। पुलिस अभी तक पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है, इसीलिए हर पहलू पर जांच में जुटी है। छात्र के भाई जयप्रकाश का आरोप है कि उसका गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। उसे आशंका है कि उन्होंने ही उसके भाई का अपहरण किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read