कांग्रेस ने आज तक सिर्फ भारत की जनता को छला हैः नरेन्द्र सिंह तोमर
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दो दिवसीय प्रवास पर रायबरेली पहुंचे थे जहां उन्होंने सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और उन्हें प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का नाम देते हुए इनके प्रत्याशी चयन पर मजाक बनाया। वही रायबरेली लोकसभा सीट पर कमल खिलाने के संकेत दिए और अपनी सरकार का बखान करते रहे। केंद्रीय मंत्री ने अपने रायबरेली प्रवास के दूसरे दिन पहले सरकार की योजनाओं का बखान किया और फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने आज तक सिर्फ भारत की जनता को छला है।
अगर कांग्रेस के एजेंडे में विकास होता तो रायबरेली जनपद की तस्वीर आज कुछ अलग नजर आती। जब भी कांग्रेस की सरकार रही उस सरकार ने विकास के लिए कोई काम नहीं किया और बुनियादी विकास कैसे होता है, इसका भी उनको ज्ञान नहीं था। प्रत्याशी चयन की बात पर केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कहा कि भाजपा एक सिस्टम के तहत काम करती है। जिला संगठन से लेकर चुनाव समिति तक प्रत्याशियों के बारे में जांच पड़ताल करती है जबकि अन्य पार्टियां प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बंद कर रह गई और अपने झोले से प्रत्याशी बाहर निकाला और जब नाराज हुए तो उसे फिर अंदर डाल दिया इस तरह सपा बसपा और कांग्रेस पार्टी काम करती है।
रायबरेली में जो अब तक जीतते आ रहे हैं, वह कभी भी जनता के आंसू पोछने नहीं आयेः केन्द्रीय कृषि मंत्री
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। कठवारा स्थित महावीर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट कालेज में विशाल पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहे। उन्होंने गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि अमेठी के बाद अब रायबरेली की बारी है जहां फूल खिलेगा। उन्होंने कहा रायबरेली में जो अब तक जीतते आ रहे हैं, वह कभी भी जनता के आंसू पोछने नहीं आये। वह कहते हैं की रायबरेली के जनता की मजबूरी है उन्हें जिताने की। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि उनमें से कोई ऐसा नहीं है जो रायबरेली के किसी भी जच्चा बच्चा अस्पताल में पैदा हुआ हो और उसका रायबरेली के धरती में नारा गड़ा हो। इस तरह पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार में पंचायतों को सीधा पैसा देने का काम किया जा रहा है।

इससे गांव स्तर पर विकास तेजी से बढ़ेगा। पिछली सरकारों में सड़कों पर चलना दूभर था लेकिन अब सड़कों की स्थितियां बेहतर हो चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री ने सपा पर भी जुबानी हमला बोला कहा जब हमारी सरकार केंद्र में आई तो सीधे पंचायत के खातों में विकास का धन भेजने का काम किया गया लेकिन राज्य सरकार ने उसमें अड़ंगा लगा दिया जिस पर प्रधानमंत्री ने साफ बोला कि अगर पंचायतों के खातों में सीधे पैसा नहीं पहुंचा और उसमें अड़ंगा लगाया गया तो केंद्र से मिलने वाला धन भी राज्य को रोक दिया जाएगा। हमारी सरकार ने दो लाख अस्सी हजार करोड रुपए पंचायतों के खातों में भेज चुकी है।
अगर गांव का विकास होगा तभी देश का विकास संभव है। केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज सबसे सुरक्षित प्रदेश बन चुका है। पहले उत्तर प्रदेश में उद्योगों की स्थापना करने में लोग डरते थे लेकिन अब उद्योगपतियों द्वारा उद्योगों की स्थापना की जा रही है जो एक बड़ी उपलब्धि है। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि जीतने के बाद अल्लाह अल्लाह करते हुए गई थी लेकिन इस बार जय श्री राम के नारों के साथ कमल का फूल खिलेगा जो दिल्ली तक सुनाई पड़ेगा। इसके लिए जनपद की सम्मानित जनता अपना मन बना चुकी है।
जो लोग जहां से पैदा हुये हैं, वहीं से चुनाव लड़ेः तोमर
भारतीय जनता पार्टी 365 दिन कार्य करने वाला राजनीतिक दल है। हम लोग अपना दल और विचार विस्तार के लिए निरंतर काम करते रहते हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने 144 सीटें ऐसी चिन्हित की है जिन पर हम लोग पिछली बार नहीं जीत पाए थे। उन पर फोकस करके इस बार भाजपा जीते यह सुनिश्चित करने का काम किया जा रहा है।














