सुन्दर पांडेय बिहार। दुर्गावती पुलिस ने गश्ती के दौरान उत्तर प्रदेश बिहार की सीमा पर ककरैथ के पास शराब के नशे में झूमते हुए 6 पियकड़ो को गिरफ्तार किया। वही 135 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तो 5 लीटर शराब के साथ 1 को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बता दें कि गश्ती के दौरान दुर्गावती पुलिस उत्तर प्रदेश बिहार की सीमा पर गश्त कर रही थी कि तीनों बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे थे जब लोगों की सघन चेकिंग पुलिस के द्वारा की गई तो एक गिरफ्तार व्यक्ति द्वारिका राम ग्राम बहेरा उम्र 56 वर्ष थाना दुर्गावती जिला कैमूर निवासी को गिरफ्तार किया जिनके पास 135 ग्राम गाजा था। तो वहीं दूसरा 5 लीटर शराब के साथ संतोष कुमार सिंह पिता मुन्ना सिंह ग्राम माधवपुर थाना दुर्गावती को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया ।और साथ में बकबक करते विभिन्न क्षेत्रों से शराब के नशे में झूमते नशेड़ियों को भी पुलिस न गिरफ्तार कर दुर्गावती के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के बाद जेल भेज दिया। इस मामले पर पुलिस ने दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।