JAUNPUR NEWS : शहजादी की पुण्य स्मृति पर बच्चों को वितरित किये गये स्टेशनरी
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहिला कला में भूपेंद्र पाल पुत्र स्व. राजपत पाल निवासी ग्राम जरहिला कलां के कर कमलों द्वारा अपनी माता शहजादी पाल की पुण्य स्मृति पर अभिनव प्राथमिक विद्यालय जरहिला कलां के नामांकित 150 बच्चों को पांच पांच बढ़िया गुणवत्ता वाली कापियां भेंट स्वरूप वितरित की गई। धर्मराज पाल, गुलाब पटेल पूर्व ग्राम प्रधान, आनंद पाल, जोगेंद्र पाल, राकेश पाल, विजय पाल, गायत्री पाल, सुमन पाल, अशोक पाल एवं समस्त परिवार सहयोग में मौजूद रहा। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर ने कहा कि यह कार्य हर एक व्यक्ति को करना चाहिए जिसके पास यथा समर्थ सकती हो। इससे जहां निचले तबके गरीब लोगों को पढ़ाई -लिखाई में मदद मिल जाती है, वहीं उनकी दुआ ईश्वर की अनुकंपा से कम नहीं होती, इसलिए हर ऐसे व्यक्ति को यह कार्य करना चाहिए। इस कार्य से एक—दूसरे के प्रति प्रेम, सौहार्द, समर्पण समाज में भाईचारा एक—दूसरे से आंतरिक लगाओ की प्रक्रिया हो जाती है। समाज में वसुधैव कुटुंबकम की भावना पैदा हो जाती है हर। एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को सहयोग कर समाज की एवं देश की नींव को मजबूत करता है। वहीं विद्यालय परिवार स्वर्गीय शहजादी देवी के पूरे परिवार का आभार व्यक्त करता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











